Sunday, July 1, 2012
गेंदबाजों ने दिलाई भारत ए को बड़ी जीत
सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा), एजेंसी : भारत ए के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां दूसरे एकदिवसीय मैच में अपनी टीम को 108 रन से बड़ी जीत दिलाई। मेहमान गेंदबाजों ने कम स्कोर वाले मैच में आधी मेजबान टीम को खाता भी नहीं खोलने दिया। इससे भारत ए ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 184 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। वेस्टइंडीज ए की टीम इसके जवाब में 27.1 ओवर में 76 रन पर ढ़ेर हो गई। जलज सक्सेना ने हरफनमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने 56 गेंद पर 35 रन बनाने के अलावा 23 रन देकर दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अक्षय दारेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 रन देकर चार विकेट लिए। भारतीय बल्लेबाज फिर से प्रभावित करने में नाकाम रहे। जब स्कोर 39 रन था तब तक शिखर धवन (19) और अजिंक्य रहाणे (9) पवेलियन लौट गए। जैसन होल्डर (40 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई वाले कैरेबियाई आक्रमण के सामने भारत ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। भारतीय टीम रोहित और सक्सेना की पारियों से चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाई। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने केवल एक रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद तो उसके बल्लेबाजों में पवेलियन लौटने की होड़ लग गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment