Sunday, July 1, 2012

ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

लाहौर : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ की संयुक्तअरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने पर चिंता भले ही बरकरार हो, लेकिन दोनों बोर्ड 27 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड अधिकारी ने कहा, सीरीज पर फैसला हो गया है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अबुधाबी, शारजाह और दुबई में 27 अगस्त से 10 सितंबर तक तीन वनडे और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेलने पर सहमति जता दी है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...