Tuesday, July 3, 2012
सात हजार करोड़ निवेश करेगा एमपीएस समूह
कोलकाता : कोलकाता स्थित एमपीएस समूह ने पिछले कुछ वर्षो में तेजी से विकास किया है। समूह ने अब बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना बनाई है। समूह की मौजूदा गतिविधियां तथा भावी योजना के संबंध में एमपीएस समूह के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक प्रमथनाथ मन्ना से जागरण की हुई बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल : समूह के बारे में बताएं जवाब : एमपीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। समूह की मुख्य रूप से चार कंपनियां हैं- एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स लिमिटेड, एमपीएस फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड, एमपीएस रिजार्ट्स एंड होटल्स लिमिटेड व एमपीएस एक्वा मैरिन प्रोडक्ट्स लिमिटेड। एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स फलों व सब्जियों की जैविक खेती, जैविक खाद, बागवानी, दुग्ध उत्पाद, मुर्गी पालन, पशु पालन आदि गतिविधियों से जुड़ी है जबकि एमपीएस फूड प्रोडक्ट्स प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण से जुड़ी है। इसके अलावा एमपीएस रिजार्ट्स एंड होटल्स इको पर्यटन तथा एमपीएस एक्वा मैरिन प्रोडक्ट्स पशु खाद्य, बायो गैस, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पाद आदि के व्यवसाय से जुड़ी है। सवाल - क्या समूह विस्तार पर विचार कर रहा है? जवाब- समूह की कंपनियों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखकर एमपीएस समूह ने बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत बंगाल में छह हजार करोड़ रुपए के निवेश की योजना है। समूह हावड़ा के पांचला में साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए की लागत पर विशाल खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र लगाने जा रहा है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। यहां प्रसंस्कृत जैव खाद्य उत्पादों के साथ आयुर्वेदिक उत्पाद, पशु खाद्य, दुग्ध उत्पादों का उत्पादन किया जाएगा। पश्चिम मेदिनीपुर के झाड़ग्राम में कारोबार के विस्तार पर 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। समूह ने हाल में बाजार में बोतलबंद पेयजल उतारा है। सवाल - बंगाल के बाहर समूह की निगाह कहां पर है? जवाब- एमपीएस समूह का दायरा देश भर में फैला हुआ है। इसमें मुख्य रूप से पूर्वी भारत के राज्यों में समूह का कारोबार मजबूत है। समूह ने आने वाले दिनों में देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी अपने व्यवसाय के विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत बंगलुरू में 500 करोड़ रुपए, मुंबई में 500 करोड़ रुपए तथा गुवाहाटी में 100 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। सवाल - समूह का मौजूदा कारोबार कितने का है? जवाब- एमपीएस समूह का मौजूदा कारोबार 400 करोड़ रुपए के आसपास है। इसमें एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स का योगदान 200 करोड़ रुपए, एमपीएस फूड प्रोडक्ट्स का 100 करोड़ रुपए, एमपीएस रिजार्ट्स एंड होटल्स का 50 करोड़ व एमपीएस एक्वा मैरिन प्रोडक्ट्स का 50 करोड़ रुपए का है। इस वर्ष समूह का कारोबार लगभग दोगुना 800 करोड़ रुपए पहुंच जाने की उम्मीद है। सवाल -समूह की कंपनियां क्या पूंजी बाजार में उतरेंगी? जवाब- समूह की दो कंपनियां एमपीएस फूड प्रोडक्ट्स व एमपीएस रिजार्ट्स एंड होटल्स पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रही है। अगले वर्ष तक इनका पब्लिक इश्यू आ जाएगा। समूह की पूंजी बाजार से 500 करोड़ रुपए उगाहने की योजना है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment