Tuesday, July 3, 2012

आइएसएम देश के टॉप टेन सरकारी कॉलेजों में



धनबाद : धनबाद ही नहीं झारखंड को भी गर्व होना चाहिए कि उनके यहां आइएसएम जैसा तकनीकी शिक्षण संस्थान हैं। यह कम फीस में न केवल योग्य इंजीनियर तैयार कर रहा है बल्कि अधिक सैलरी पर रोजगार भी मुहैया करा रहा है। आउटलुक ने एमडीआरए के सहयोग से देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों का सर्वे कराया था जिसका यह निष्कर्ष है। देश के शीर्ष 75 इंजीनियरिंग कॉलेजों में आइएसएम को 11वां स्थान दिया गया है। देश के टॉप टेन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में आइएसएम दसवें स्थान पर है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...