Tuesday, July 10, 2012
संजय कुमार बने बीसीसीआइ के वीडियो एनालिस्ट
धनबाद : धनबाद के संजय कुमार बीसीसीआइ के वीडियो एनालिस्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वीडियो एनालिस्ट बनने वाले वे धनबाद के एकमात्र व्यक्ति हैं। धनबाद क्रिकेट संघ के सहायक सचिव संजय कुमार नागपुर में 26-28 जून को आयोजित बीसीसीआइ वीडियो एनालिस्ट के तीन दिवसीय शिविर में शामिल हुए। शिविर में भाग ले रहे 14 प्रतिभागियों के लिए प्रेक्टिकल, लिखित और साक्षात्कार परीक्षा आयोजित की गई थी जिसका परिणाम सोमवार को जारी किया गया। इसमें झारखंड से संजय के अलावा तीन और प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस सफलता पर धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनूप झा, असित सहाय, महासचिव एसए रहमान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment