Tuesday, July 10, 2012
खिताब से चूकी पेस-वेस्नीना की जोड़ी
विंबलडन भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना वेस्नीना यहां रविवार देर रात खेले गए विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के मिक्सड डबल्स के फाइनल में हार के साथ ही खिताब से एक कदम पीछे रह गए। दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका के माइक ब्रायन और लीसा रेमंड ने चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय-रूसी जोड़ी को दो घंटे से कुछ अधिक समय तक चले तीन सेटों में 6-3, 5-7, 6-4 से हराया। सेंटर कोर्ट पर छत के नीचे खेले गए फाइनल मुकाबले में अमेरिकी जोड़ी ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया। सात पुरुष डबल्स ग्रैंडस्लैम और छह मिक्सड डबल्स ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके पेस ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह इस मैच में प्रभावित नहीं कर सके। पहले सेट में ब्रायन ने उम्दा सर्विस करने के साथ ही ब्रेक हासिल किया। इस जोड़ी ने मात्र 29 मिनटों में ही पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट के पहले गेम में पेस ने जोरदार फॉर्म दिखाते हुए चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और अपनी सर्विस बरकरार रखी लेकिन तीसरे गेम में अमेरिकी जोड़ी ने वेस्नीना की सर्विस ब्रेक कर दी। भारतीय-रूसी जोड़ी ने दसवें गेम में ब्रायन की सíवस भंग कर दी। इसके बाद इस जोड़ी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 12वें गेम में रेमंड की सíवस तोड़ते हुए सेट अपने कब्जे में ले लिया। 1-1 से सेट बराबरी होने पर लगा कि पेस और वेस्नीना मैच में वापसी कर लेंगे लेकिन तीसरे सेट में पेस अपनी एकाग्रता खो बैठे और अपनी सíवस गंवा दी। हालांकि चौथे गेम में पेस-वेस्नीना ने वापसी करते हुए रेमंड की सíवस ब्रेक कर दी। इस समय फिर लगा कि भारत-रूसी जोड़ी आगे निकल जाएगी लेकिन सातवें गेम में वेस्नीना अपनी सर्विस गंवा बैठीं। यहां से अमेरिकी जोड़ी ने बिना कोई गलती किए मैच और खिताब पर कब्जा जमा लिया। पेस ने 2010 में अपना अंतिम मिक्स्ड डबल्स खिताब कारा ब्लैक के साथ जीता था। वह इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपेन में वेस्नीना के साथ उपविजेता रहे थे और फ्रेंच ओपेन में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment