Sunday, July 8, 2012
धनबाद में बने आइआइएम व आइआइटी
धनबाद : रांची में प्रस्तावित आइआइएम व आइआइटी के लिए अधिग्रहित जमीन के खिलाफ आदिवासी किसानों के हिंसात्मक प्रतिरोध को देखते हुए धनबाद के गणमान्य नागरिकों ने राज्य व केन्द्र सरकार से दोनों संस्थानों को धनबाद में ही बनाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पांडेय ने बताया कि सरकार तक मांग को प्रभावकारी तरीके से पहुंचाने के लिए आइआइएम एवं आइआइटी को लौटा दो नामक सामाजिक अभियान प्रारंभ किया गया है। इंडस्ट्रीज एंड कामर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह, धनबाद बार कौंसिल के अध्यक्ष समर श्रीवास्तव, धनबाद के उपमहापौर नीरज सिंह, शिक्षाविद् आरएन चौबे आदि ने अभियान के प्रमुख आधारों की चर्चा करते हुए कहा कि इन संस्थानों को रांची में बनाने से पूरा राज्य आदिवासी आंदोलन में जल उठेगा। वहीं धनबाद में सीएफआरआइ डिगवाडीह का कई एकड़ में फैला परिसर इसके लिए विकल्प के रूप में मौजूद है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment