Monday, July 2, 2012

स्पेन की बादशाहत बरकरार


कीव : अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे इटली को 4-0 से हराकर स्पेन ने यूरो कप के खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। स्पेन के लिए डेविड सिल्वा (14वें) और जोर्डी अल्बा (41वें) ने पहले हाफ में गोल किए। दूसरे हाफ में टोरेस (84वें) और जुआन मोटा (88वें) मिनट में दो और गोल कर स्पेन को 4-0 की शानदार जीत दिला दी। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश करने वाली 12वीं रैंकिंग की टीम इटली के फॉर्म को देखते हुए लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थी। लेकिन स्टार स्ट्राइकर मारियो बालोटेली पर निगहबानी रख स्पेन ने इटली के आक्रमण की धार को कुंद कर दिया। इटली की परेशानी 20वें मिनट में उस समय और बढ़ गई जब खिंचाव के कारण चेलिनी को बाहर आना पड़ा। इसके अलावा तीन बदलाव के बाद 64वें मिनट में इंज्युरी के कारण थियागो मोटा को बाहर जाना पड़ा और पूरे समय इटली को दस खिलाडि़यों से खेलना पड़ा। दूसरी ओर अब तक औसत प्रदर्शन कर रहे विश्व चैंपियन स्पेन की टीम टॉप फॉर्म में नजर आ रही थी। तेज शुरुआत के क्रम में 14वें मिनट में ही इटली ने बढ़त हासिल कर ली। दाहिने छोर से तेजी से अंदर जाते हुए फेब्रिगस ने पीछे की ओर क्रॉस फेंका जिसपर डेविड सिल्वा ने हेडर से गोल भेद दिया। गोलकीपर बुफोन के लिए कोई मौका नहीं था। पिछड़ने के बाद इटली ने लगातार हमले बोल स्पेनिश रक्षापंक्ति को दबाव में ला दिया। ऑलआउट पर उतर आई इटली को स्पेन ने बीच-बीच में तेज काउंटर अटैक कर परेशानी में डाला। इसी क्रम में 41वें मिनट में जावी हर्नान्डेज ने बीच मैदान से जोर्डी अल्बा के लिए बेहतरीन पास निकाला जिसपर अल्बा ने गोल कर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। अंतिम 35 मिनट दस खिलाडि़यों से खेल रहे इटली ने तो आक्रमण ही कर पाए और न ही रक्षण में मजबूती दिखा पाए। 84वें मिनट में टोरेस और 88वें मिनट में जुआन मोटा ने दो और गोल कर स्पेन की जीत को और शानदार बना दिया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...