Sunday, July 8, 2012
रिटेल में एफडीआइ पर मान सकती हैं ममता
कोलकाता : खुदरा क्षेत्र में एफडीआइ प्रस्ताव का विरोध कर रही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इसका समर्थन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें सही तरीके से समझाया जाए। वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने यह भरोसा जताया है। बसु शनिवार को यहां भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स की परिचर्चा सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो मुख्यमंत्री की समझ में आ जाएगा कि आर्थिक सुधारों से बंगाल के लोग फायदे में रहेंगे। कौशिक ने कहा,चूंकि मल्टीब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआइ पर बहस जटिल रूप ले चुकी है। जहां तक मेरा मानना है, ममता बुद्धिमान हैं। अत: उन्हें किसानों और आम ग्राहकों को इससे होने वाले फायदे के बारे में उन्हें बेहतर तरीके से समझाया जाना चाहिए। इसके बाद उनके एफडीआइ पर राजी नहीं होने की कोई वजह नहीं होगी। कौशिक के मुताबिक, भारत जैसे विशाल बाजार को दुनिया के दूसरे देशों के लिए खोलना आम आदमी के हित में ही होगा। इसके फायदे को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment