Tuesday, July 10, 2012

जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट

नई दिल्ली : जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक जल्द ही प्लास्टिक के नोट बाजार में उतारने जा रहा है। इससे जहां लोगों को कटे-फटे नोटों से निजात मिलेगी, वहीं इसे धोकर चमकाया भी जा सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शिमला, जयपुर, भुवनेश्वर सहित पांच शहरों से इसकी शुरुआत होगी। हालांकि, अभी सिर्फ 10 रुपये के प्लास्टिक नोट ही जारी किए जाएंगे। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एचआर खान ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बैंक के पांच क्षेत्रीय केंद्र इसे जल्द ही बाजार में जारी करेंगे। इससे जालसाजी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह लंबे समय के लिए टिकाऊ भी होगी।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...