Tuesday, July 3, 2012

भारतीय महिलाओं ने इंग्लैंड को हराया

लंदन : कप्तान मिताली राज के नाबाद 94 रन की पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे में रविवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य भारत ने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मिताली राज के अलावा पूनम राउत ने 60 और हरमनप्रीत कौर ने 50 रन बनाए। मिताली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की ओर से मोना मेशरम नौ, वेद कृष्णामूर्ति छह और सुलक्षणा नाइक बिना कोई रन बनाए आउट हुई। पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी (शून्य) नाबाद लौटीं। इंग्लैंड की ओर से डेनियले हेजेल को दो, जबकि डेनियले वॉट को एक विकेट मिला। इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड की पूरी टीम 49.1 ओवरों में 229 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लिश टीम की ओर से एरन ब्रिंडल ने सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से अर्चना दास ने चार, जबकि नागराजन निरंजना ने तीन विकेट झटके। झूलन, गौहर सुल्ताना और कृष्णमूर्ति ने एक-एक विकेट झटका।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...