Monday, July 23, 2012

ट्रेन में बैठे देखिए कौन सा स्टेशन आया

धनबाद : ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अब अपनी सीट पर बैठकर ही जंक्शन का पता लगा सकेंगे। यात्री सुविधाओं के लिए जंक्शन पर रेडियमयुक्त डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। ट्रेनों में बैठे यात्रियों को गंतव्य तक पहंुचने के बाद भी जंक्शन के बारे में पता नहीं चल पाता है। वजह यह होती है कि जंक्शन का नाम या तो बिल्कुल पीछे लिखा रहता है या फिर बिल्कुल आगे। अंदर बैठे यात्री इस कारण उधेड़बुन में रहते हैं। पहले चरण में धनबाद जंक्शन में बोर्ड लगाए गए हैं। शीघ्र ही ग्रैंड कॉर्ड व सीआइसी के स्टेशनों में यह सुविधा बहाल होगी।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...