Sunday, July 22, 2012

नामांकन आज से

धनबाद. आईएसएम में आईआईटी जेईई में सफलता पाने वाले छात्र-छात्राओं की नामांकन प्रक्रिया 22 से 24 जुलाई तक पेनमेन हॉल में पूरी की जाएगी। तीन दिनों में बीटेक के साथ फाइव ईयर डुएल डिग्री, फाइव ईयर इंट्रीग्रेटेड एमटेक में भी एडमिशन लिया जाएगा।

आईएसएम प्रबंधन की ओर से एडमिशन से संबंधित सूचना जारी कर दी गई है। जनरल और ओबीसी के छात्र-छात्राओं को फीस के रूप में 35492 रुपए और एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को 21192 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को प्रत्येक माह 3300 रुपए फीस के रूप में देना होगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इस प्रकार होगा एडमिशन
22 जुलाई को : केमिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग (बीटेक)
23 जुलाई को : मैकेनिकल, मिनरल, माइनिंग, माइनिंग मशीनरी, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग (सभी बीटेक)
24 जुलाई को : मिनरल इंजीनियरिंग, माइनिंग, पेट्रोलियम, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, मिनरल इंजीनियरिंग विद एमबीए, माइनिंग इंजीनियरिंग विद एमबीए, अप्लाइड जियोलॉजी और अप्लाइड जियोफिजिक्स (फाइव इयर एमटेक डुएल डिग्री, इंटीग्रेटेड एमटेक व इंट्रीग्रेटेड एमएससी टेक)

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...