Saturday, July 14, 2012
नक्सली मुठभेड़ के कारण बदला मंत्री का रास्ता
धनबाद : स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुर्मू को गिरिडीह के पीरटांड़ में चल रहे पुलिस के नक्सल ऑपरेशन के कारण दूसरे रास्ते से राजधानी जाना पड़ा। पहले उन्हें पीरटांड़ के रास्ते रांची निकलना था पर सुरक्षा कारणों से उन्हें धनबाद के रास्ते रांची भेजा गया। उनके धनबाद पहुंचने का कार्यक्रम अचानक यहां के अधिकारियों को मिला जिसके बाद आननफानन में यहां उनके रुकने का इंतजाम किया गया। मंत्री हेमलाल मुर्मू गुरुवार को विभागीय कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह गए थे। शुक्रवार को उन्हें रांची लौटना था। पहले उन्हें गिरिडीह से पीरटांड़ होते हुए रांची लौटना था। बताते हैं कि सुबह तक यही तैयारी थी पर गुरुवार को पीरटांड़ में हुए नक्सली मुठभेड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पीरटांड़ के बजाय धनबाद के रास्ते राजधानी रांची जाने का आग्रह किया। इसके बाद दिन में 11 बजे धनबाद के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्वास्थ्य मंत्री धनबाद के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी आगवानी की। करीब एक घंटे के विश्राम के बाद वे रांची के लिए रवाना हुए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment