Saturday, July 7, 2012
अर्जुन अवार्ड की दौड़ में आए युवराज
मुंबई : अर्जुन अवार्ड की नामांकन तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाए जाने के बाद भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह अर्जुन अवार्ड की दौड़ में आ गए हैं। बीसीसीआइ के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, युवराज सिंह और विराट कोहली ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 16 जुलाई को मुंबई में होने वाली बोर्ड की बैठक में अर्जुन अवार्ड के लिए इनके नामों को खेल मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो युवी के विश्व कप के प्रदर्शन को विराट पर तरजीह दी जा सकती है। कैंसर से उबरकर क्रिकेट में वापसी करने के लिए प्रयासरत युवराज को पिछले साल हुए विश्वकप में प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। युवी ने विश्व कप में 362 रन बनाए थे, वहीं 15 विकेट भी लिए थे। इससे पहले इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल थी। नामांकन भरने में नाकाम रहने वाली बीसीसीआइ ने इसका ठीकरा खेल मंत्रालय पर यह कहते हुए फोड़ा था कि मंत्रालय की ओर से अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकन फॉर्म ही उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर खेल मंत्रालय ने कहा था कि उसकी ओर से सभी खेल संस्थाओं को नामाकंन फॉर्म उपलब्ध कराए गए थे। सूची जांचने पर पाया गया गया, चूंकि बीसीसीआइ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स संघ (एनएसएफ) के अंतर्गत नहीं आता है, इसलिए उसे फॉर्म नहीं भेजे गए। इसके बाद नामांकन फॉर्म भरने की तिथी को बढ़ाया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment