Sunday, July 8, 2012
लड़ रहे बेटे, दांव पर पिता की प्रतिष्ठा
धनबाद प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र अनूप सिंह एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आलमगीर आलम के पुत्र तनवीर आलम आमने-सामने हैं। भले ही चुनाव अनूप एवं तनवीर लड़ रहे हैं लेकिन प्रतिष्ठा राजेन्द्र सिंह एवं आलमगीर आलम की दांव पर लगी हुई है। यही कारण है कि पर्दे के पीछे दोनों अपने पुत्रों को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वैसे अध्यक्ष पद के लिए कई अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। विदित हो कि युवा कांग्रेस की प्रदेश कमेटी, लोकसभा एवं विधानसभा कमेटी का चुनाव रविवार को है। जीत-हार में धनबाद की सबसे अहम भूमिका होगी। कारण प्रदेश के कुल चार हजार वोटों में अकेले धनबाद से 1200 वोटर हैं। इस चुनाव में धनबाद हाट केक बना हुआ है। आलमगीर के पुत्र के प्रत्याशी होने से धनबाद का समीकरण बदल गया है। राजेन्द्र खेमे के एक बड़े नेता एवं जनप्रतिनिधि का समर्थन आलमगीर के पुत्र को मिल रहा है। उधर, राजेन्द्र सिंह के धुर विरोधी पूर्व सांसद व विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे भी आलमगीर आलम के पुत्र के साथ खड़े दिख रहे हैं। चुनाव के पूर्व उनके धनबाद दौरे से सरगर्मी और बढ़ गयी है। हालांकि, ददई का कहना है कि उनका गुटबाजी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होने किसी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है। वहीं धनबाद लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद के लिए भी निवर्तमान अध्यक्ष अभिजीत राज एवं मनोज यादव के बीच टक्कर है। काग्रेस के बड़े नेता दोनों के पक्ष में अलग-अलग लाबिंग कर रहे हैं। पिछले चुनाव में दोनों एक साथ थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment