अपने 13 कोचों में पूरे भारत को समेटे भारतीय रेल की पटरियों पर दौड़ रही साइंस एक्सप्रेस को धनबाद के 70 हजार लोगों ने देखा। यह ट्रेन धनबाद स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर चार दिनों तक रही। अंतिम दिन सोमवार को 30,226 लोग इसे देखने पहुंचे।
बायोडायवर्सिटी स्पेशल यह ट्रेन सोमवार की देर रात रांची के लिए रवाना हो गई। बता दें कि साइंस एक्सप्रेस के पहले 8 कोचों में भारत की जैविक और भौगोलिक क्षेत्रों को दिखाया गया है। इसमें ट्रांस हिमालय व हिमालय, गंगा का मैदानी क्षेत्र, उतर पूर्वी भारत, रेगिस्तान और अर्ध शुष्क क्षेत्र, पश्चिमी घाट, डेक्कन प्रायद्वीप, समुद्री तट और दीपों में फैली जैव विविधता को दर्शाया गया है। साथ ही जैव विविधता का प्रारूप, लुप्त प्राय प्रजातियां, जैवविविधता के हॉट स्पॉट, कृषि एवं पशुपालन, आजीविका, कला संस्कृति, क्षेत्र की चुनौतियां, संरक्षण के उपाय आदि पर केंद्रित है। इस ट्रेन के तीन कोच का फोकस जलवायु परिवर्तन परिवर्तन है। इसमें जल पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment