Sunday, July 22, 2012
14 सितंबर से धनबाद में फुटबॉल कॉर्निवल
धनबाद : फुटबॉल कॉर्निवल के तारीख की घोषणा कर दी गई है। डीएफए के सहायक महासचिव जुबैर आलम ने बताया कि 14 से 18 सितंबर तक धनबाद में कॉर्निवल का आयोजन होगा। इसके लिए प्रायोजकों से बात चल रही है, फिर टीमों की बिक्री होगी। पहले अगस्त में आयोजन की योजना थी, लेकिन रमजान के चलते तिथि आगे बढ़ाई गई है। कॉर्निवल से पहले एक नाक आउट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें 16 टीमें शामिल होंगी। इसमें से चयनित खिलाडि़यों को कॉर्निवल में खेलने का अवसर मिलेगा। बहुत जल्द आयोजन समिति गठित की जाएगी। धैया में इसका एक कार्यालय चल रहा है, जहां से अधिक जानकारी ली जा सकती है। रोडिक सेमीफाइनल में अटलांटा (अमेरिका) : पूर्व नंबर वन अमेरिकी खिलाड़ी एंडी रोडिक एटीपी अटलांटा ओपेन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं। पुरुषों के सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में टूर्नामेंट के चौथी वरीयता प्राप्त रोडिक ने हमवतन माइकल रसेल को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...


No comments:
Post a Comment