Saturday, June 30, 2012
दो जख्मी जवानों की हालत बेहतर
धनबाद : तोपचांची नक्सली हमले में घायल सिपाही बलजीत सिंह और सुरेन्द्र उरांव शनिवार को अस्पताल से बाहर आ सकते हैं। उनकी तबीयत पहले से अच्छी है। परिजनों ने उन्हें घर ले जाने की इच्छा जताई है। शनिवार को उनकी स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सक उन्हें रिलीज कर सकते हैं। इस बीच, सेंट्रल अस्पताल के गहन चिकित्सा केन्द्र में भर्ती अखिलेश पांडेय की हालत में सुधार नहीं देखा जा रहा है। इससे सभी पुलिसकर्मी बहुत चिंतित हैं। रांची अपोलो में भर्ती पुलिस चालक प्रकाश महतो, हरि उरांव, उदय राम, दिनेश टुडु, प्रकाश खडि़या और सुमन कुजूर की हालत पहले से ठीक है। दोपहर में कुजुर की हालत कुछ खराब हुई थी जो कुछ देर बाद ही सुधर गई। इलाज के दौरान उनकी देखभाल के लिए दर्जनों पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। पुलिस मेंस एसो. पदाधिकारियों के साथ मेजर अंजनी कुमार रोज तीन बार केन्द्रीय अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस कप्तान आरके धान खुद सुबह शाम घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचते हैं। हेहेगड़ा में लगा नया पैनल धनबाद रेल मंडल के हेहेगड़ा में नक्सलियों ने विस्फोट कर पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसे अब ठीक कर दिया गया है। एडीआरएम राजेश मोहन ने बताया कि दो दिनों के अंदर नया पैनल लगाया गया है। अब रेलवे परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment