Friday, June 29, 2012
दो साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद : मरांडी
निरसा : झाविमो की सरकार बनती है तो मात्र दो साल में झारखंड से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। नक्सलवाद के खात्मे के लिए वर्तमान सरकार के पास कोई विजन नहीं है। उक्त बातें झाविमो अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को धनबाद से दुमका जाने के क्रम में जिप सदस्य मन्नू तिवारी के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले नक्सलियों की पहचान करना चाहिए। फिर उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए अवसर देना चाहिए। यदि फिर भी वे नहीं मानते हैं तो कानूनी प्रावधानों के तहत उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सली अधिकतर भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं। पुलिस सिर्फ ऐसे ही लोगों पर कार्रवाई करती है,जबकि ज्यादातर असली नक्सली बच निकलते हैं। राष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि प्रणव मुखर्जी का समर्थन पार्टी करेगी। हटिया उपचुनाव के परिणाम पर कहा कि यह शुभ संकेत है, जो हारता है वही जीतता है। पार्टी 14 लोकसभा तथा 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मौके पर सरोज सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिंह, सत्येन्द्र मिश्रा, मधुरेन्द्र गोस्वामी, अमर लोहार, आलटू अंसारी, विजय यादव, हसन अंसारी व पिंकी मरांडी उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment