Saturday, June 30, 2012
एमबीबीएस की 300 सीटें बढ़ीं
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे चिकित्सकीय संस्थानों में पढ़ाई के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी। इस साल सितंबर से एमबीबीएस की 300 सीटें बढ़ जाएंगी। मौजूदा समय में देश 335 मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 41569 सीटें हैं, जो बढ़कर 41869 हो जाएंगी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सरकार ने पटना (बिहार), भुवनेश्वर (ओडिशा), जोधपुर (राजस्थान), ऋषिकेश (उत्तराखंड), रायपुर (छत्तीसगढ़) और भोपाल (मध्य प्रदेश) में इस साल एम्स जैसे आधा दर्जन चिकित्सकीय संस्थान खोलने और एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। इसी के चलते सीटें बढ़ाई गई हैं। इन आधा दर्जन संस्थानों में से प्रत्येक को पहले साल एमबीबीएस के 50 छात्रों को दाखिला देने की अनुमति होगी। बाद में सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी जाएगी। अर्थात आगामी वर्षो में इन चिकित्सा संस्थाओं में सालाना 600 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment