Thursday, August 30, 2012
पारा शिक्षकों की हड़ताल से चरमराई शिक्षा व्यवस्था
रांची : पारा शिक्षकों की हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को भी 19,126 उत्क्रमित स्कूलों में बच्चों का पठन-पाठन ठप रहा। हड़ताल से मिड डे मील कार्यक्रम भी पूरी तरह बाधित रहा। जिलों से मिली सूचना के अनुसार पारा शिक्षकों के दोनों गुटों की हड़ताल पूरी तरह सफल रही। पारा शिक्षक कुछ स्कूलों को जबरन बंद कराते भी दिखे। विनोद तिवारी की अध्यक्षता में झारखंड सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ की बुधवार को हुई बैठक में आंदोलन को और धारदार बनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पारा शिक्षक मुख्यमंत्री समेत शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री का पुतला दहन करेंगे। डीएसई, बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी-सीआरपी को ज्ञापन सौंपकर समर्थन देने की मांग करने का भी निर्णय लिया गया। इधर प्राथमिक शिक्षा निदेशक ममता ने सभी डीएसई को उन स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है, जहां सिर्फ पारा शिक्षक कार्यरत हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट भी मांगी गई है। उपायुक्तों को पत्र भेजकर जबरन स्कूल बंद करानेवालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। पहली सितंबर से 34 हजार शिक्षा मित्र भी हड़ताल पर जागरण ब्यूरो, रांची : पारा शिक्षकों की हड़ताल के बाद झारखंड शिक्षा मित्र संघ के आ ान पर राज्य के 17 हजार शिक्षा मित्रों और इतने ही सहयोगी शिक्षकों ने भी एक सितंबर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। स्थाईकरण और बारह हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा मित्र एक सितंबर को विधानसभा के समक्ष अनशन पर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि अभियान विद्यालय से प्राथमिक विद्यालय में उत्क्रमित किए गए स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन की जिम्मेदारी शिक्षा मित्र और सहयोगी शिक्षक संभालते हैं। संघ के अध्यक्ष बृजमोहन पाठक ने कहा है कि सरकार द्वारा उन्हें दिया जा रहा मानदेय काफी कम है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment