Friday, August 3, 2012
दामागोडि़या में बस और ट्रक भिड़े, एक की मौत
नियामतपुर/कल्याणेश्वरी : बिहार के औरंगाबाद से हावड़ा जा रही सियाराम बस गुरुवार की रात पश्चिम बंगाल के दामागोडि़या बाइपास में एक छड़ लदे ट्रक से भिड़ गयी। दुर्घटना में एक यात्री के मरने तथा चार दर्जन से अधिक के घायल होने की सूचना है। मृतक का नाम चांद खान है। वह बस चालक था। गंभीर रूप से घायल 25-30 लोगों को आसनसोल महकमा अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि डीबूडीह चेकपोस्ट पर जाम लगे रहने के कारण बस दूसरे रूट से जाने लगी। बस जब कुल्टी थाना क्षेत्र के दामागोडि़या रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे छड़ लदे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रक पलट गया। सूचना मिलने पर एडीसीपी सुब्रत गांगुली घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 15-16 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें पांच-छह की हालत चिंताजनक है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment