Sunday, August 5, 2012

फांसी के कारण घुट गया सफी का दम

धनबाद : पुलिस हिरासत में जंगलपुर के युवक सफीउल्लाह की मौत के मामले में फंसी गोविंदपुर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने राहत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सफी की मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई। उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं पाया गया। बावजूद इसके चिकित्सकों ने क्लीनिक जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया है। शनिवार को मजिस्ट्रेट जेपी झा की मौजूदगी में पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करनेवाली टीम में डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. डीपी भदानी, डॉ. आरके आर्या, डॉ. एसके सिन्हा और डॉ. बीसी बनर्जी शामिल थे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिग की गई। सूत्रों के अनुसार मृतक के गले पर कपड़े से फंदा लगने के कारण होनेवाला चौड़ा और कम गहरा निशान पाया गया है। पोस्टमार्टम करीब डेढ़ घंटे तक चला। इससे पहले शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि मृतक के गले पर बना निशान पुलिस ने रंग लगाकर बनाया है। आरोप की पुष्टि के लिए चिकित्सकों ने साबुन और पानी से दाग को धुलवाया पर दाग नहीं मिटा। पोस्टमार्टम में मिला : गले के ऊपर कपड़े से फंदा लगने के कारण बननेवाला चौड़ा और कम गहरा निशान (सामान्यत : कपड़े से फांसी लगाने पर निशान चौड़ा तो होता है, पर वह गहरा नहीं होता। वहीं, रस्सी से फांसी लगाने पर निशान पतला, लेकिन गहरा होता है)।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...