Sunday, August 5, 2012
धनबाद की पथ योजनाओं को 1328 लाख
धनबाद : जिले में पथ निर्माण विभाग की प्रमुख सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को 780 लाख रुपये की लागत से धनबाद की नौ प्रमुख सड़कों की मरम्मत की योजनाएं पास कर दी है। नौ सड़कें होंगी दुरुस्त : मुख्यमंत्री ने जिन सड़कों की साधारण मरम्मत, विशेष मरम्मत और सतह नवीकरण की मंजूरी दी है, उनकेनाम हैं-गोविंदपुर-टुंडी-गिरिडीह पथ, बलियापुर-सिंदरी, धनबाद-पाथरडीह-सिंदरी, डुमरा-झगराही पथ, राजगंज-कतरास-समडीहा पथ, झरिया केंदुआडीह पथ, बैंक मोड़-जोड़ाफाटक पथ, श्रमिक चौक-बरवाअड्डा पथ, बलियापुर-पतलाबाड़ी-चिरकुंडा पथ। पांच नालियों की होगी मरम्मत : गोविंदपुर-टुंडी-गिरिडीह पथ, धनबाद-पाथरडीह पथ, राजगंज-कतरास-जमडीहा पथ, सिजुआ-राजगंज पथ, पाथरडीह-चंदनकियारी-बरमसिया पथ पर 169 लाख की मदद से नाली की विशेष मरम्मत की जायेगी।15 पुल-पुलिया सुधरेंगे : जिले में 15 पुल-पुलिया की विशेष मरम्मत की जाएगी। मरम्मत पर 329 लाख रुपये खर्च होंगे। जिन पुल-पुलियों की मरम्मत होंगी वे गोविंदपुर-टुंडी गिरिडीह पथ, गोविंदपुर-बलियापुर-सिंदरी पथ, धनबाद-पाथरडीह-सिंदरी पथ, काको-तेतुलमारी-भूली-धनबाद पथ, बलियापुर-सिंदरी पथ, केंदुआडीह लिंक पथ, पुटकी-भागा-भौंरा-सुदामडीह पथ, सिजुआ-राजगंज पथ, राजगंज-कतरास-जमडीहा पथ, कतरास-पंचगढ़ी-करकेंद पथ, डुमरा-झगराही पथ, डुमरा केसरगढ़ पथ, झुमरा-बेरमो वाया भीमकनाली, पाथरडीह-चंदनकियारी-बरमसिया, मुगमा-चिरकुंडा पथ पर स्थित है। पथ निर्माण विभाग के गोविंदपुर स्थित गोदाम, कतरास, टुंडी, सिंदरी, चिरकुंडा तथा बलियापुर निरीक्षण भवन की 49 लाख की लागत से मरम्मत की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment