Thursday, August 2, 2012

पाइप बिछाने में भी घोटाला

केन्दुआ/धनसार, जाटी : ठेकों में घपला कर किस कदर एलबी सिंह एंड कंपनी के ठेकेदारों ने मलाई खाई, इसका खुलासा होने लगा है। सीबीआइ, विजिलेंस व बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने बुधवार को कुस्तौर इलाके में डीके सिंह के ठेका कार्याें की जांच की। टीम को काम में छेद दिखे हैं। कहीं लोहे की जगह प्लास्टिक का पाइप लगा मिला तो कहीं निर्धारित दूरी से कम काम ही किया गया है, लेकिन राशि पूरी उठा ली गई। टीम ने कुस्तौर क्लब के समीप कॉलोनी में बने 7 लाख 46 हजार की लागत से बने पीसीसी पथ का निरीक्षण कर मापी की। इसके बाद 7 लाख 50 हजार की लागत से नेपाली मोड़ से मेन रोड तक बने पीसीसी पथ को देखा। दुर्गा मंदिर कुस्तौर इलाके में 6 लाख 46 हजार की लागत से बने नाला की नापी भी की गई। अलकुशा छह नंबर पीट से तीन नंबर पीट तक 9 लाख 46 हजार की लागत से पाइप लाइन बिछाने का काम देख टीम चौंक पड़ी। संवेदक को छह नंबर पिट से तीन नंबर तक आठ इंच का पाइप लगाना था। यहां टीम ने भौतिक सत्यापन में देखा कि पाइप सात नंबर पिट से तीन नंबर पिट तक है। यानी छह से सात नंबर पिट के बीच का पाइप लगाया ही नहीं गया। इसके बीच की दूरी लगभग अस्सी फीट है। वहां मौजूद कोल कर्मियों ने टीम के सदस्यों को पूछताछ में बताया कि बाद में कंपनी की ओर से प्लास्टिक का पाइप लगाया गया। दो स्थानों पर निर्धारित माप यानी आठ इंच के स्थान पर छह इंच का पाइप लगाया गया।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...