Saturday, July 28, 2012

ड्यूटी से गायब 18 सिपाही निलंबित

धनबाद : पुलिस कप्तान आरके धान ने शहर में तैनात डेढ़ दर्जन ट्रैफिक सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनपर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप है। बताते हैं कि दो दिन पहले एसपी के आदेश पर प्रशिक्षु डीएसपी क्रिस्टोफर करकट्टा शहर में ट्रैफिक पोस्ट का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान विभिन्न चेकपोस्ट पर तैनात ट्रैफिक सिपाहियों को खोजा गया, परंतु कई जगह वे गायब थे। डीएसपी की रिपोर्ट पर ट्रैफिक सिपाही कुन्नी कुमारी, संगीता कुमारी, स्नेहलता सिंह, अनिता मिंज, सुभाषी बखला, सन्नू देवी, दीपनरायण शुक्ला, ज्ञानदेव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, राजेश चौधरी, गायत्री कुमारी, अनिता देवी, मोहनजी पाठक, राजेश पांडेय, भिखूनाथ, रजनी, करमेला करकट्टा, पुष्पा रूंगदा को निलंबित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...