इंटरमीडिएट में फेल होने से अवसाद में छात्रा ने बुधवार को अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता अमरजीत कुमार की पुत्री रजनी कुमारी के कदम से घरवाले स्तब्ध हैं। मिश्रित भवन स्थित घर के कमरे में बुधवार को रजनी का शव फंदे से झूलता मिला। घरवालों ने बताया कि रजनी बीएसएस कॉलेज में पढ़ती थी। इस साल उसने 12वीं कॉमर्स की परीक्षा दी थी। एकाउंट्स विषय में दो नंबर कम आने के कारण वह फेल हो गई। घरवालों ने उसे समझा-बुझाकर पूरक परीक्षा देने के लिए तैयार किया। सबकुछ ठीक चल रहा था। बुधवार की सुबह पिता अमरजीत बाजार निकले थे, जबकि मां बाथरूम गई थी। रजनी कमरे में गई और पंखे से फंदा लगा लिया। मां जब बाथरूम से निकली तो बेटी को फंदे से झूलता देख चीखने लगी। आसपास के लोग वहां जुट गए। किसी तरफ फंदे से उताया गया। पोस्टमार्टम में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी पाकर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित कई भाजपा नेता अमरजीत के घर पहुंचे और उन्हें ढांढ़स बंधाया। धनबाद थाने में यूडी केस दर्ज किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
No comments:
Post a Comment