Monday, July 30, 2018

नगर निगम में पकड़ाया अवैध होर्डिंग लगाने का खेल

नगर  निगम में अवैध होर्डिंग का खेल धीरे-धीरे सामने आने लगा है। धनबाद और झरिया अंचल में तीन दर्जन से अधिक अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। नगर निगम की राजस्व समिति के निर्देश हुई जांच में यह खुलासा हुआ है।
आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग के नाम पर हो रहे घोटाले की खबर छपने के बाद इसकी जांच शुरू हुई है। नगर निगम की राजस्व समिति ने सभी अंचलों में अवैध होर्डिंग की जांच का निर्देश दिया है। जांच के क्रम में लगभग तीन दर्जन से अधिक अवैध होर्डिंग्स पकड़े गए हैं। इन जगहों की अनुमति नगर निगम से नहीं मिली है। निगम अब इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इन्हें नोटिस भेजकर 25-25 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। इन होर्डिंग्स से पैसे की वसूली कौन कर रहा है, निगम इसका पता लगा रहा है। इसमें न एजेंसी का नाम लिखा और न साइज की जानकारी है।
किस अंचल में कितने अवैध होर्डिंग
झरिया: 19
सिंदरी: 09
धनबाद: 13
सरकारी संस्थाएं भी लगा रहे अवैध होर्डिंग
सरकारी संस्थाओं के भी होर्डिंग लगे हुए हैं। अवैध होर्डिंग में सरकार का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रणधीर वर्मा चौक पर स्वास्थ्य विभाग का होर्डिंग है। राजस्व समिति के अध्यक्ष निर्मल मुखर्जी ने कहा कि बिना अनुमति के शहर में 100 से अधिक होर्डिंग्स हैं। इनसे जुर्माना वसूलने की तैयारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...