Monday, July 30, 2018

पीएमसीएच में सीलिंग पंखा गिरा, वृद्धा जख्मी

पीएमसीएच के एचडीयू वार्ड में चल रहा सीलिंग फैन टूट कर गिर गया। रविवार दोपहर तीन बजे हुई इस घटना में जंगलपुर निवासी शहरून बीबी नामक वृद्ध महिला जख्मी हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आयी है। आनन-फानन में महिला को वार्ड से इमरजेंसी में ले जाकर इलाज किया गया। मरहम पट्टी के बाद महिला के सिर का सीटी स्कैन कराने को कहा गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने एचडीयू में मौजूद कर्मचारियों को काफी भला बुरा कहा।
बताया जाता है कि शहरून बीबी के पति मकबुल अंसारी (65) शुक्रवार से पीएमसीएच में भर्ती हैं। सांस की बीमारी से परेशान मकबुल को एचडीयू के बेड संख्या 7 पर रखा गया है। दोपहर में शहरून पति के बेड के पास बैठ कर उन्हें तेल लगा रही थीं। तभी ऊपर चल रहा सीलिंग पंखा महिला पर गिर गया।
...तो हो सकती थी बड़ी घटना
पंखा गिरने के ठीक पहले मकबुल अंसारी ने करवट बदली थी। इससे वह बेड के एक किनारे पर हो गए थे। पत्नी भी पीठ में तेल लगाने के लिए थोड़ा पीछे हो गई थी। इससे पंखा का एक हिस्सा ही महिला के सिर से टकराया। महिला सीधा होती तो पंखा सीधे उनके सिर पर गिरता। या भी उनके पति पर गिरता। दोनों ही स्थिति में बड़ी घटना हो सकती थी। पंखा गिरने से एचडीयू वार्ड में थोड़े समय के लिए अफरातफी मच गयी। वार्ड में मौजूद मरीज के परिजन इधर-उधर भागने लगे। कई अस्पताल कर्मी वहां पहुंचे गए।https://www.youtube.com/channel/UC8zXu81b9yjhgNVu0sEFl-Q

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...