देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को सावधि जमा की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बैंक के अनुसार परिवर्तित दरों के तहत तीन से पांच वर्ष की सावधि जमा पर अब 0.25 फीसदी अधिक यानी 9 फीसदी वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। यह दर 15 लाख रुपए से कम की जमा राशि पर उपलब्ध होगी। नई दर एक जुलाई से प्रभावी होगी। एसबीआई की इस घोषणा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार इससे निवेश आकर्षित करने के लिए बैंकों के मध्य प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और अन्य बैंक भी जमा ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एसबीआई इसके पहले निर्यातकों के लिए ऋण दरों में कटौती की घोषणा कर चुका है।
रेटिंग की नहीं की परवाह
एसबीआई की ओर से यह घोषणाएं ऐसे समय की गई हैं जबकि कर्ज में बड़ी पूंजी फंसे होने के कारण निवेशक बैंक मॉर्गन स्टेनली ने बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उम्मीद से ज्यादा की गिरावट होने आशंका जताई है। इसके साथ ही मार्च 2013 तक इस पर और दबाव बढऩे की आशंका जताते हुए बैंक की अंडरपरफार्मर रेटिंग को बरकरार रखा है। मॉर्गन के मुताबिक स्टेट बैंक के गैर निष्पादित सकल और शुद्ध ऋण 3000 से 5000 करोड़ रुपए के बीच रहने की आशंका है। यह राशि पहले के अनुमानित 4500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसके साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।
मार्जिन पर दबाव : मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक एसबीआई प्रबंधन को इस बात की आशंका है कि मार्च में समाप्त तिमाही की तुलना में जून में समाप्त होने वाली तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन सपाट रह सकता है।
वित्त वर्ष 2012.13 के दौरान इसमें 10 से 15 आधार अंकों की गिरावट आ सकती है। हालांकि इस दौरान प्रबंधन को बैंक की ऋण क्षमता में 15 प्रतिशत के इजाफे की भी उम्मीद है। एसबीआई ने अगले छह वर्षों के लिए बेसल-3 नियमों के तहत 98,000 करोड़ रुपए पूंजी की आवश्यकता बताई है।
एसबीआई के ग्रुप एक्जिक्यूजिटिव वेंकटचालम (बाएं) सीएसआर योजना की दिल्ली में घोषणा करते हुए। सीएसआर पर खर्च करेगा 110 करोड़
भारतीय स्टेट बैंक चालू वित्त वर्ष में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पर 110 करोड़ रुपए से अधिक की राशि व्यय करेगा। बैंक के उप प्रबंध निदेशक एवं समूह कार्यकारी (कॉर्पोरेट) आर वेंकटचलम ने बैंक दिवस के मौके पर गैर सरकारी संगठन ग्लोबल कैंसर कंसर्न इंडिया को बैंक की ओर से चिकित्सा वैन प्रदान की।उन्होंने कहा कि एसबीआई निदेशक मंडल ने शुद्ध लाभ का न्यूनतम एक प्रतिशत राशि सीएसआर गतिविधियों पर व्यय करने का निर्णय लिया है। वित्त वर्ष 2011-12 में बैंक का शुद्ध लाभ 11,707 करोड़ रुपए रहा है। देश में बैंक की 14 हजार से अधिक शाखाएं हैं और प्रत्येक शाखा सीएसआर गतिविधि में शामिल होती है। इनमें से 40 फीसदी शाखाएं ग्रामीण और अद्र्धशहरी क्षेत्रों में हैं और वे स्थानीय लोगों को मदद करने के उद्देश्य से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बैंक सीएसआर के लिए निर्धारित राशि में बढ़ोतरी भी कर सकता है।
> आज से लागू होगी नई दर, 0.25 फीसदी की वृद्धि की
> अन्य बैंक भी कर सकते हैं अनुसरण
> अन्य प्रमुख बैंक जल्द कर सकते हैं ऐसा
करेंसी फ्यूचर में सट्टेबाजी की शिकायतें नहीं : आरबीआई करेंसी फ्यूचर्स पर रोक लगाने के मुद्दे पर बात करते हुए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के सी चक्रवर्ती ने मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु की बातों को गलत ठहराया है। चक्रवर्ती के मुताबिक उन्हें अब तक फॉरेक्स ट्रेडिंग में सट्टेबाजी के कोई मामले नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि हर बाजार में थोड़ा रिस्क रहता ही है। हालांकि अब तक उनके सामने गड़बड़ी का कोई मामला नहीं आया है। इस मुद्दे पर हाल ही में मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने कहा था कि करेंसी फ्यूचर पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि इससे बाजार में सट्टेबाजी होती है। इसकी वजह से रुपए में उतार-चढ़ाव आता है। देश के सबसे बड़े बैंक ने ब्याज दरबढ़ाने की पहल की है, उम्मीद है कि अन्य बैंक भी जल्द ही ऐसा करेंगे, इससे ग्राहकों को अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न मिल सकेगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...

No comments:
Post a Comment