Wednesday, July 4, 2012

कोयलांचल ने किया गुरु को नमन

धनबाद : जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को श्रद्धापूर्वक गुरुपूर्णिमा मनायी गयी। महाविद्या साधक परिवार ने बिरसा मुंडा पार्क में कार्यक्रम रखा। इसमें उषा कुमारी, कुलदीप महतो सहित संतोष महतो का योगदान रहा। विनोद नगर स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशाल भंडारा हुआ। स्वामी विक्रम ने इसकी महत्ता बतलायी। भिस्तीपाड़ा में आनंद मूर्ति गुरु मां के प्रवचन, ध्यान और भजन का आयोजन किया गया। झरिया : सरस्वती शिशु मंदिर झरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। यहां कार्यवाह नित्यानंद पांडे विजय लिल्हा, इंद्रजीत सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, गुरुदेव वर्णवाल, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, बलदेव पांडे आदि थे। लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य बिजेन्द्र नारायण दत्त, सत्येन्द्र गुप्ता, पंचानन मिश्र, गौतम बनर्जी, मनीष शर्मा थे। यशोमती श्री विद्या निकेतन झरिया में प्रधानाचार्या सुप्रिया मुखर्जी ने बच्चों को मेहनत की नसीहत दी। संजीव उपाध्याय, ए दास, रंजू सिंह, गीताली राय थे। हेटलीबांध में जगतगुरु शंकराचार्य की आराधना की गई। यहां अनिल कुमार ओझा, विजय अग्रवाल, पांचाली ओझा, देवयानी ओझा आदि थे। गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में धार्मिक अनुष्ठान हुए। यहां शिवकुमार गोराईं, कुमार भृगु, जयेन्द्र प्रसाद केशरी थे। कतरास : कतरास, बाघमारा व गोमो में हुए कार्यक्रम में श्रद्धा भाव से गुरुपूजन किया गया। सनातन संस्था की ओर से कतरास के गुरुतेग बहादुर हाल में व्यास और भक्तराज महाराज की पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर संस्था प्रमुख प्रदीप खेमका, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, विनोद जालान, सुशील चौधरी, ज्ञान प्रकाश, गुरुशरण शर्मा, संजय अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, प्रकाश वर्मा थे। बाघमारा : अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार जोधपुर की ओर से ठाकुरबाड़ी में गुरुपूजन किया गया। गोमो : वेदांत समिति ने साउथ कालोनी दुर्गा मंडप में आशाराम बापू का पूजन किया। भूली : महाकाली दरबार में हुए कार्यक्रम में महंत पवन कुमार श्रीवास्तव, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिवरतन डोकानिया आदि मौजूद थे। आरआरएस ने एमपीआई भूली में गुरु पूर्णिमा मनायी। देवली : स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक शाखा खरकाबाद के आयोजन में प्रांतीय स्वयंसेवक प्रमोद झा ने भगवा ध्वज लहराया। सत्यरंजन पाल, विभीषण थे।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...