Thursday, July 5, 2012
धनबाद की बेटियों ने लहराया परचम
हजारीबाग : विभावि ने बुधवार को विज्ञान के कुल छह प्रतिष्ठा विषयों का परीक्षाफल जारी कर दिया। सभी छह विषयों में छात्राएं अव्वल रहीं। रसायन विज्ञान प्रतिष्ठा की अव्वल रही बीएसके कॉलेज मैथन की रेखा कुमारी साव। इनका प्राप्तांक 622 हैं। भौतिकी प्रतिष्ठा की अव्वल एसएसएलएनटी कॉलेज, धनबाद की नुसरत फातिमा हैं, जिनका प्राप्तांक 617 है। बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद की स्नेहा सिंह 602 प्राप्तांक के साथ वनस्पति विज्ञान प्रतिष्ठा की अव्वल रहीं। बोकारो महिला कॉलेज की आरफा परवीन जंतु विज्ञान प्रतिष्ठा की अव्वल रहीं, जिनका प्राप्तांक 618 हैं। भूगर्भ विज्ञान प्रतिष्ठा की अव्वल रश्मि सिंह, पीके राय मेमोरियल कॉलेज का प्राप्तांक 616 है। संत कोलंबा कॉलेज की निवेदिता कुमारी 675 प्राप्तांक के साथ गणित की अव्वल हैं। एमबीए के एक पत्र की परीक्षा का बहिष्कार करने वाले विद्यार्थियों ने बुधवार को कुलपति डा. रवींद्रनाथ भगत से मुलाकात की। कहा कि बहिष्कृत पत्र की पुनर्परीक्षा के लिए निर्धारित दंड शुल्क 5000 की राशि को माफ किया जाए। अन्य पदाधिकारियों के साथ कुलपति ने इस संदर्भ में सकारात्मक ठोस जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर अभाविप के सदस्यों ने अमित चौबे के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक डा. आमिर मुस्तफा सिद्दीकी से मुलाकात की। कहा कि परिषद परीक्षा बहिष्कार के पक्ष में नहीं है। लेकिन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसलिए दंड शुल्क को पांच हजार से कम किया जाए। शिष्ट मंडल में पंकज मेहता, संदीप तिवारी, नीलेश सिंह, आनंद सिंह, विनोद एक्का, नवीन दुबे व मुकेश पासवान शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment