Thursday, July 5, 2012
बेटी से जबरन शादी को मां पर वार
लोदना : लोदना सुपर मार्केट निवासी टेंपो चालक जसवंत के घर एक मनचले ने हमला कर उसकी पत्नी को जख्मी कर दिया। जसवंत घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी केशकली देवी व उनकी पुत्री घर में थीं। देर शाम युवक रणधीर उनके घर में घुस गया। रणधीर ने केशकली पर उस्तरा तान कर कहा कि बेटी की शादी हमसे कराओ, नहीं तो दोनों को जान से मार देंगे। केशकली ने कहा कि वह उसकी जाति का नहीं है। शादी-विवाह कोई खेल नहीं। यह सुन रणधीर ने केशकली के बाल पकड़ कर पीटा। बीच- बचाव करने आई बेटी प्रीति को भी मारा। उस्तरा से केशकली पर पांच वार कर उन्हें जख्मी कर दिया। केशकली के बायां हाथ व दायें हाथ में उस्तरे के वार से जख्म हो गये। हो-हल्ला होने पर रणधीर भाग गया। महिला का इलाज जियलगोरा अस्पताल में कराया गया। युवक मधुवन चालीस धौड़ा का रहनेवाला है। पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की गयी है। रणधीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। थाना प्रभारी ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
धनसार : आरएसपी कॉलेज झरिया को बचाने के लिए बनी पानी से भरी ट्रेंच में गुरुवार को गिरने से मासूम रेहाना की जान चली गयी। पैर फिसलने के कारण वह...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment