Friday, July 6, 2012
सफाईकर्मी निकला मास्टरमाइंड
धनबाद : धनबाद पुलिस ने बुधवार को अपराधियों के जिस गैंग को पकड़ा वह धनबाद पुलिस के लिए काफी समय से सिरदर्द बना हुआ था। इस गैंग का मास्टरमाइंड घरों में साफ-सफाई करनेवाला युवक नरसिम्हा है। वह वारदात को अंजाम देने के स्थान की पूरी जानकारी गैंग को उपलब्ध कराता था। गैंग में करीब एक दर्जन कुख्यात अपराधी हैं। गैंग ने धनबाद जिले में करीब एक दर्जन घटित कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये जानकारी एसपी आरके धान ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि धनबाद थानेदार विजयकांत सिंह को सूचना मिली कि अपराधी हाउसिंग कालोनी में डकैती की वारदात को अंजाम देनेवाले हैं। इसके बाद एक टीम गठित की गयी जिसने बरटांड़ शौचालय के पीछे स्थित होटल से पांच अपराधियों को दबोच लिया। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने नाइन एमएम पिस्टल, देसी पिस्टल, पिस्टल की आधा दर्जन गोलियां, कट्टे की तीन गोली, दो छूरा, लोहे के रॉड आदि बरामद किए। गैंग ने इसी सप्ताह झरिया-बस्ताकोला के समीप टेंपो सवारियों से लूटपाट की थी। पकड़े गए अपराधियों में मो. मुन्ना उर्फ रहमत व सोनू गुप्ता (कलाली फाटक, कतरास), उत्तम बाउरी (बाउरीपट्टी कतरास), सूरज डोम (करमा, कोडरमा) और नरसिम्हा डोम (गोल्फ ग्राउंड, डोमपाड़ा) शामिल हैं। मौके से कई अपराधी फरार हो गए। पूछताछ के बाद गैंग से जुड़े करीब आधा दर्जन अन्य अपराधियों के नाम का खुलासा किया है। पुलिस ने इन अभियुक्तों को भी डकैती की साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त बनाया है। पुलिस टीम : धनबाद थानेदार विजयकांत सिंह, अहमद अली, शिव नारायण कामत, रवि ठाकुर आदि शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment