Friday, July 6, 2012
कई राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा धनबाद
धनबाद : मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय सावन मेला धनसार स्थित होटल सिद्धि विनायक में शुक्रवार से शुरू होगा। उद्घाटन सुबह 11 बजे समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा लता अग्रवाल व प्रादेशिक अध्यक्षा रूपा अग्रवाल करेंगी। गुरुवार को यहां सिद्धि विनायक में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद-झरिया शाखा की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल व उपाध्यक्ष संतोष मोर ने यह जानकारी दी। विभिन्न राज्यों के 70 स्टॉल लगाए जाएंगे। मुंबई का डेकोरेशन, हैदराबाद का पर्ल, दिल्ली के बेड कवर, कोलकाता के डिजाइनर सूट, साड़ी, ज्वैलरी, जोधपुर की चनेरी, जयपुर के आर्ट के सामान, रांची, भागलपुर, मुजफ्फरपुर के स्टॉल, राखी, भगवान के सुंदर पोशाक व श्रृंगार के सामानों के ढेरों स्टॉल लगेंगे। मेला सुबह 11 से रात आठ बजे तक चलेगा। निर्मला तुलस्यान, विमला बंसल, निर्मला अग्रवाल, उर्मिला गुटगुटिया, संतोष मोर, सचिव अनीता अग्रवाल, सहसचिव किरण गोयनका, कोषाध्यक्ष कल्पना पटौदिया, कुसुम, संजू डालमिया, कृष्णा अग्रवाल आदि थीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment