धनबाद। धनबाद का मोस्ट वांटेड अपराधी हेमा डोम अपने साथी जयदेव के साथ बोकारो में पकड़ा गया है। होमा डोम ने बोकारो बालीडीह थाना क्षेत्र के बनसिमली जंगल में एक ही रात तीन लूट कांड को अंजाम दिया था। बोकारो एसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद उनके बोकारो में रहने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और सफलता मिल गई। हेमा डोम की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के समान बरामद किए हैं। हेमा डोम ने लूट में शामिल अन्य अपराधियों का नाम बताया है। पूरा गिरोह धनबाद का है। पुलिस हेमा डोम की तलाश अरसे कर रही थी।
धनबाद पुलिस को दर्जनभर मामलों में थी। वह कपुरिया का रहने वाला है। धनबाद पुलिस ने बताया कि बोकारो पुलिस संपर्क किया गया है। हेमा डोम से धनबाद पुलिस भी पूछताछ करेगी।
No comments:
Post a Comment