Thursday, July 5, 2012
तोपचांची हमले में घायल सिपाही ने तोड़ा दम
धनबाद : तोपचांची नक्सली हमले में घायल सिपाही अखिलेश पांडेय की बुधवार को केंद्रीय अपस्ताल में मौत हो गयी। शरीर से अत्यधिक खून निकलने के कारण वह कोमा में गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती थे। खबर पाकर एसपी, डीएसपी, मेजर के अलावा पुलिस व मेंस एसोसिशन के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। ज्ञात हो कि 26 जून को बंदी के दौरान तोपचांची में पुलिस गश्ती पार्टी पर नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी जिसमें सिपाही धनेश्वर महतो की मौत हो गई थी और 15 जवान घायल हो गए थे। अखिलेश उसी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। गुरुवार को उन्हें पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर उनके गांव बोराइडीह, डालटेनगंज भेज दिया जाएगा। उनके चार बेटे हैं।तोपचांची हमले में .. वह जिंदगी की बाजी हार गए। अखिलेश के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ गई थी। डीजीपी के आदेश पर अखिलेश को देखने पिछले गुरुवार को मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष व सिल्ली डीएसपी जे तिग्गा के साथ अपोलो से न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार व एक अन्य चिकित्सक डॉ. विजय राज हेलिकॉप्टर से धनबाद आए थे। जोनल आइजी मुरारी लाल मीणा तथा डीआइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह भी बीजीएच के चिकित्सक डॉ. आनंद को लेकर केंद्रीय अस्पताल पहुंचे थे। तीनों चिकित्सकों ने केंद्रीय अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ एनआर महापात्रा के साथ अखिलेश की जांच की थी और हालत को चिंताजनक बताया था। इलाज पर लाखों खर्च : तोपचांची हमले में घायल सिपाहियों के इलाज पर अब तक करीब दस लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो अपोलो में एक-एक पुलिसकर्मी का बिल लाखों में पहुंच गया है। रांची अपोलो में पुलिस चालक प्रकाशचंद महतो, हरि उरांव, उदय राम, दिनेश टुडू, प्रकाश खडि़या, सुमन कुजूर, मो. मजबूल अंसारी, शत्रुधन भैया, निकोद्दीन कंडुलना, अमित बाड़ा, दामोदर राम का इलाज चल रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment