Sunday, July 1, 2012
आज से और चुभेगी महंगाई
नई दिल्ली : महंगाई की असली चुभन अब महसूस होगी। रविवार से कोचिंग क्लासेस और प्रशिक्षण केंद्र से लेकर होटल में खाने-पीने और हवाई यात्रा तक सभी पर महंगाई टूट पड़ेगी। एक जुलाई से सेवाकर की नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसी के साथ ज्यादातर सेवाएं सेवाकर के दायरे में आ जाएंगी। सेवाओं की नकारात्मक सूची को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं पर एक जुलाई से 12 प्रतिशत सेवाकर लागू हो जाएगा। सरकार ने सेवाओं की नकारात्मक सूची को छोड़ अन्य सभी सेवाओं पर सेवाकर लगाने का फैसला किया है। नकारात्मक सूची में 38 सेवाओं को रखा गया है। इस सूची में मीटर से चलने वाली टैक्सी, ऑटो रिक्शा, जुआ, लॉटरी, मनोरंजन पार्क में प्रवेश, यात्री और माल परिवहन व विद्युत कंपनियों द्वारा बिजली वितरण सेवाएं शामिल हैं। यानी इन पर सेवाकर नहीं पड़ेगा। इनके अलावा अंत्येष्टि क्रिया, दफनाना और शव वाहन सेवाओं को भी इससे मुक्त रखा गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
धनबाद : पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ने शनिवार को अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस बहाने उन्होंने अपने जनाधार का भी प्रदर्शन किया। सरायढेला स्...
No comments:
Post a Comment