Saturday, July 28, 2012

आज से रद रहेगी डबलडेकर

धनबाद : प्रधानखंता से सीतारामपुर तक टै्रक नवीनीकरण को लेकर 28 जुलाई से 14 सितम्बर तक धनबाद-हावड़ा के बीच रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। धनबाद हावड़ा डबलडेकर अलग-अलग दिनों में रद रहेगी। इन तिथियों में रद रहेगी डबलडेकर : 28 जुलाई, 31 जुलाई, 3 अगस्त, 4 अगस्त, 7 अगस्त, 10 अगस्त, 11 अगस्त, 14 अगस्त, 17, 18, 21, 24, 25, 28 व 31 अगस्त तथा 01 सितम्बर, 4 सितम्बर, 7 सितम्बर, 8 सितम्बर, 11 व 14 सितम्बर। सुबह 10:15 से दोपहर 02:15 तक टै्रफिक ब्लॉक टै्रक नवीनीकरण के कारण 28 जुलाई से 14 सितम्बर तक प्रति सप्ताह तीन यानी मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को चार घंटे का टै्रफिक ब्लॉक लिया जाएगा। धनबाद हावड़ा ब्लैक डायमंड के गुजर जाने के बाद सुबह 10:15 से दोपहर 02:15 बजे तक टै्रफिक ब्लॉक रहेगा। नये समय से चलेगी लालकंुआ एक्सप्रेस : 12353 हावड़ा लालकंुआ साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय में फेरबदल किया गया है। यह ट्रेन 28 जुलाई से 14 सितम्बर सुबह 08:20 के बजाय 11:05 बजे हावड़ा से खुलेगी। अन्य ट्रेनें भी होंगी प्रभावित : टै्रफिक ब्लॉक के कारण धनबाद-हावड़ा के बीच अन्य ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना है। एक अगस्त से नये समय पर पांच ट्रेनें : एक अगस्त से डाउन लाइन में चलने वाली मुम्बई मेल, युवा एक्सप्रेस, अमृतसर कोलकाता सहित छह ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इनमें तीन ट्रेनें धनबाद एक कोडरमा व पारसनाथ तथा दो ट्रेनें गया से जुड़ी हैं। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल ने अधिसूचना जारी कर दी है।

No comments:

Post a Comment

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...