भारतीय कैदी सरबजीत सिंह 6 पाकिस्तान के राष्ट्रपति के समक्ष दायर की नई याचिका 6 भारतीय कैदी के वकील ने दी जानकारी
नई दिल्ली : पाकिस्तान में मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के समक्ष नई दया याचिका दायर की है। यह जानकारी सरबजीत के वकील अवैस शेख ने दी। लाहौर जेल में सरबजीत से गुरुवार को मुलाकात करने वाले शेख ने उनकी बेटी स्वप्नदीप को भेजे ई-मेल में बताया है कि उनके पिता ने जरदारी को संबोधित पत्र में 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें रिहा करने की अपील की है। शेख ने सरबजीत के हवाले से कहा कि वह हाल ही में अपनी रिहाई की खबर गलत साबित होने से दुखी है। पिछले महीने सरबजीत की रिहाई की खबर देकर चौंकाने वाला पाकिस्तान आठ घंटे बाद इससे पलट गया था। उसने सरबजीत के बजाय पाकिस्तानी जेल में बंद रहे सुरजीत सिंह को रिहा किया था। शेख ने स्वप्नदीप को लिखे ई-मेल को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू को भी अग्रसारित किया है। काटजू ने हाल ही में राजस्थान की जेल से वयोवद्ध पाकिस्तानी वैज्ञानिक खलील चिश्ती की रिहाई का मामला जोरदार तरीके से उठाया था। काटजू ने गुरुवार रात शेख को भेजे ई-मेल में कहा है कि सरबजीत को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है। उन्होंने सरबजीत की तत्काल रिहाई की मांग की है। काटजू सरबजीत की रिहाई को लेकर जरदारी को भी कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। 49 वर्षीय सरबजीत को वर्ष 1990 में पाकिस्तान के पंजाब सूबे में सिलसिलेवार बम धमाकों के लिए दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई गई थी। सरबजीत ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा था कि वह गलत पहचान का शिकार हुआ है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...
-
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
No comments:
Post a Comment