Showing posts with label BIHAR NEWS. Show all posts

Wednesday, July 25, 2012
जब्त होगी पूर्व डीजीपी नारायण की सम्पत्ति
पटना : पटना हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी नारायण मिश्रा को रहने के लिए एक फ्लैट को छोड़कर उनकी सारी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। वस्तुत: हाईकोर्ट ने निगरानी की विशेष अदालत के आदेश पर मुहर लगाई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने श्री मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा किया हुआ है। श्री मिश्रा के मुताबिक वे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हाईकोर्ट के न्यायाधीश मंधाता सिंह की पीठ ने मंगलवार को पूर्व डीजीपी के मामले में अपना फैसला सुनाते हुए बस इतनी राहत दी की कि उनको रहने के लिए एक फ्लैट छोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी जितनी भी संपत्ति अवैध मानी गई है, उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके पूर्व डीजीपी के वरीय अधिवक्ता विन्ध्य केसरी कुमार ने अपनी लंबी बहस के दौरान कोर्ट को बताया कि एसवीयू ने श्री मिश्रा के परिवार की मिलीजुली सम्पत्ति को भी उनकी (श्री मिश्रा) व्यक्तिगत सम्पत्ति मान ली। उनके दो पुत्रों की आमदनी को दरकिनार कर दिया गया। इनके एक पुत्र की शादी आइएएस अफसर की पुत्री से हुई थी। मायके से बहू को उपहार मिला था। एसवीयू ने श्री मिश्रा की सम्पत्ति का आकलन करते वक्त इसका भी ख्याल नहीं रखा। फिर, श्री मिश्रा की लंबी अवधि तक नौकरी एवं पैतृक सम्पत्ति को भी नहीं माना गया।
Friday, July 20, 2012
उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर
दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा, तटबंधों पर कैंप कर रहे इंजीनियर
पिछले दस घंटे से नेपाल सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का संकट गहराने लगा है। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शहरों की स्थिति नारकीय हो गई है। सीतामढ़ी के झील नदी में पानी बढऩे से सोनबरसा एसएसबी कैम्प में एक बार फिर बाढ़ का पानी घुस गया है। तिलावे, गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई है।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता लाल झा ने बताया कि बागमती नदी चंदौली में खतरे के निशान को पार कर चुकी है। तटबंधों पर रेनकट से बने गड्ढे की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। तटबंध की सुरक्षा के लिए इंजीनियरों को तटबंध पर रात में कैम्प करने का निर्देश दिया गया है।
रक्सौल के तिलावे नदी में पानी बढऩे से एक दर्जन गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से भंग हो गया है। तिलावे के अलावे गाद नदी भी खतरे के निशान को पार कर गई है। सुंदरपुर स्थित प्रसिद्ध पुष्ट आश्रम के समीप कटाव तेज होने के कारण आश्रम के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। औराई व कटरा प्रखंड के कई गांवों में बागमती का पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार की संध्या पांच बजे वाल्मीकिनगर गंडक बराज से एक लाख 80 हजार 600 क्यूसेक पानी बूढ़ी गंडक नदी में छोड़े जाने से नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढऩे लगा है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। इधर मुजफ्फरपुर डीएम संतोष कुमार मल्ल ने पूर्वी व पश्चिमी एसडीओ एवं जलसंसाधन विभाग के अभियंताओं को जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाके में कैम्प करने का आदेश दिया है। डीएम ने अधिकारियों को दिए आदेश में कहा कि लोगों की जानमाल के साथ उनके आवागमन एवं रहने का पूरा इंतजाम कराया जाए।
तिलावे, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान पार
तिलावे नदी में पानी बढऩे से गांव में घुसा पानी।

Saturday, July 14, 2012
रेन डांस के बाद मसाला डोसा का मजा
राजधानी पटना में शुक्रवार को आसमान से बूंदें भले ही न बरसी हों, लेकिन तरणताल और ओपन शॉवर में आयोजित रेन डांस ने सावन और बारिश का अहसास सभी को करा दिया। होटल गार्गी ग्रैंड में रोटरी पटना शक्तिऔर एडुस्कोप के तत्वावधान में आयोजित रेन डांस में मम्मी के साथ बिटिया भी जमकर थिरकीं। इस मौके पर संगीत ने माहौल को काफी खुशनुमा बना दिया। रेन डांस के बीच में खाने के कई तरह के व्यंजन भी मौजूद थे। कई महिलाओं ने डांस के दौरान मसाला-डोसा का लुत्फ भी उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को क्लब अध्यक्ष सुनीता सर्राफ ने एलोवेरा का पौधा प्रदान किया। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameb...
-
झरिया : झरिया कोयला मंडी में आज कोयले के भाव निम्न प्रकार रहे। 1. कोयला (स्टीम) - 6500-7200 रुपये प्रतिटन 2. कोयला (स्लैग)- 4000-4500 रुपये ...
-
विम्बलडन. वल्र्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर रोजर फेडरर फाइनल में, चार सेटों में जीता मुकाबला लंदन . भारत के लिएंडर पेस और रूस की एलेना व...